चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : कोतवाली पंचेश्वर में व्यापार मंडल व संभ्रांत व्यक्तियों के साथ किया गोष्ठी का आयोजन

Ad
ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट/चम्पावत। एसपी अजय गण​पति के ​निर्देश पर प्रभारी थानाध्यक्ष कोतवाली पंचेश्वर हेमन्त कठैत द्वारा क़स्बा किमतोली व पुल्ला के स्थानीय व्यापारियों व क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी। जिसमें उपस्थित सभी लोगों से क्षेत्र की समस्याओं के सम्बन्ध में चर्चा कर बताई गई। साथ ही समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु आश्वासन दिया गया। सभी लोगो से क्षेत्र में बेहतर कानून एवं शान्ति व्यवस्था, सुगम यातायात व्यवस्था बनाने हेतु सहयोग की अपील की गयी। इसके उपरांत कार्यक्रम में थानाध्यक्ष हेमन्त सिंह कठैत द्वारा सभी उपस्थित गणमान्य लोगों को नए अपराधिक कानूनों (भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023) के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही नए कानून के संबंध में गोष्ठी में मौजूद लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही सभी से अपने-अपने गांव क्षेत्र के लोगों एवं परिचितों को भी उक्त संबंध में जागरूक किये जाने का अनुरोध किया गया।

Ad
Ad Ad Ad Ad