जनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : पुरानी पेंशन बहाली के लिए कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन का ऐलान

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के तहत आयोजित बैठक में प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 11 फरवरी को कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया।

रविवार को शिक्षक भवन में पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह मेहता की अध्यक्षता एवं प्रकाश तड़ागी के संचालन में बैठक आहूत की गई। जिसमें बताया गया कि 11 फरवरी को जिला चम्पावत के कलेक्टर परिसर में प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाना है। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि हमें कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से घर-घर जाकर प्रचार एवं प्रसार करना पड़ेगा, तब जाकर हम पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन को जन आंदोलन में बदल सकेंगे। आने वाले लोकसभा चुनाव में कर्मचारियों को अपनी ताकत का एहसास सरकार को करना है, ताकि वह पुरानी पेंशन को पुनः बहाल करने के लिए मजबूर होंगे। बैठक में नागेंद्र कुमार जोशी, जगदीश सिंह अधिकारी, गोपाल कालाकोटी, कैलाश फर्त्याल, रामप्रसाद कालाकोटी, मनोज ओली, संजय कुमार, शंकर सिंह अधिकारी, मधु कॉलोनी, विनोद गिरि, पीतांबर पांडेय, बलवंत सिंह, महेंद्र सिंह, दिनेश, प्रदीप सिंह ढेक, जगदीश राम, गिरीश चंद्र, रमेश सिंह, हेमचंद्र पांडे, ओम प्रकाश बगौली, दीप कुमार पनेरु, अर्जुन नाथ गोस्वामी आदि ने अपने विचार रखे। सभी ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए बड़े से बड़ा आंदोलन करने की बात कही।

Ad Ad
Ad Ad