उत्तराखण्डनवीनतम

देहरादून : विधायक हॉस्टल के समीप फ्लैट में मृत पायी गई नाबालिग के परिजनों से मिले मंत्री अग्रवाल, जानें क्या है पूरा मामला…

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में विधायक हॉस्टल के समीप स्थित एक प्लैट में संदिग्ध परिस्थिति में हुई किशोरी की मौत पर कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने परिजनों से मुलाकात की। उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि इस संबंध में जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डॉ. अग्रवाल ने मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता के रूप में दो लाख रुपए देने की घोषणा की। गुरुवार को डॉ. अग्रवाल रेसकोर्स में हुई घटना के बाद मृतक किशोरी के परिजनों से मिले। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट जल्द ही आएगी। इसके आधार पर जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर परिस्थिति में परिजनों के साथ है। कहा कि आरोपी जो भी होंगे उन्हें बक्शा नहीं जाएगा। डॉ अग्रवाल ने इस दौरान परिवार को मुख्यमंत्री राहत को उसे आर्थिक सहायता के रूप में दो लाख रुपए देने की घोषणा की। इस मौके पर स्थानीय विधायक विनोद चमोली सहित पार्षद व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जानें क्या है पूरा मामला….
देहरादून। आज दिनांक: 29-02-24 को समय लगभग 11:25 बजे अभिषेक लूथरा निवासी: डी-92 फ्लैट नं0 1 रेसकोर्स रोड देहरादून द्वारा अपने पिता के साथ आकर चौकी फव्वारा चौक पर सूचना दी कि, उनके घर में काम करने वाली युवती नाबालिक मृतिका उम 15 वर्ष द्वारा उनके घर के बाथरूम में फांसी लगाई गयी थी, जिसे वे अपने घर में काम करने वाले अन्य लोगों की सहायता से नीचे उतारकर उपचार हेतु कोरोनेशन अस्पताल ले गये, जहां डाक्टरो द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। उक्त सूचना से उच्चाधिकारीगणो को अवगत कराते हुए वरिष्ठ उप निरीक्षक नेहरू कालोनी मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे तथा मौके पर फील्ड यूनिट की टीम को बुलाकर घटना स्थल की फोटोग्राफी/ विडियोग्राफी करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई तथा घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर को कब्जे में लिया गया। महिला उप निरीक्षक कुसुम पुरोहित द्वारा मृतका के शव का पंचायतनामें की कार्यवाही की गई। साथ ही वीडियोग्राफी कराते हुए मृतका के शव का 03 डाक्टरों के पैनल (महिला डॉक्टर सहित) के माध्यम से पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतका नाबालिक पुत्री लक्ष्मी साहनी निवासी मुजफ्फरपुर बिहार हाल निवासी: खान वाली गली धर्मपुर देहरादून अपने माता पिता तथा 04 अन्य भाई बहनो के साथ रहती थी तथा भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। घटना के सम्बन्ध में मृतका के पिता लक्ष्मी साहनी द्वारा उसकी हत्या किये जाने के सम्बन्ध में दी गई तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कालोनी में मु०अ०सं०: 78/24 धारा 302, 323, 354, 342 भादवि तथा 7/8 पोक्सो एक्ट. 3 (क)/4 बाल श्रम प्रतिशेध अधि० 1986 बनाम अभिषेक उर्फ राजा लूथरा, उसकी पत्नी तथा 01 अन्य अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व में ही पुलिस द्वारा संदिग्धों को तत्काल हिरासत में लिया गया था. जिनसे पूछताछ की जा रही है।