सांसद अजय टम्टा ने चल्थी के निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया
ADVERTISEMENTS



चम्पावत। सांसद अजय टम्टा ने गुरुवार को चल्थी के निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने एनएच के अधिकारियों और निर्माण कार्य करा रही कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पुल का कार्य बरसात से पहले कर लें। जिससे लोगों को दिक्कत न हो। उन्होंने अफसरों को पुल की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कहा कि चल्थी का पुल आलवेदर रोड में महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, बीडीसी सदस्य सुंदर सिंह बोहरा, गोविंद सामंत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, एनएच के एई विवेक सक्सेना, निर्माणदायी कंपनी के मदन गहतोड़ी व अन्य अधिकारी व कंपनी के लोग मौजूद रहे।


