क्राइमचंपावतनवीनतमबनबसा

भारत-नेपाल सीमा पर SOG की कार्रवाई, दो संदिग्धों से 2.20 लाख नेपाली और 21,500 रुपये भारतीय मुद्रा बरामद

ख़बर शेयर करें -

बनबसा के लाटा खल्ला जंगल में चेकिंग के दौरान मिली नकदी और मोटरसाइकिल, कस्टम विभाग को सौंपा गया मामला

बनबसा/चम्पावत। भारत-नेपाल सीमा पर चम्पावत पुलिस की एसओजी टीम ने चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों के कब्जे से नेपाली और भारतीय मुद्रा बरामद की है। दोनों के पास से कुल 2,20,500 नेपाली रुपये और 21,500 भारतीय रुपये मिले। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए नकदी और मोटरसाइकिल को कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।

Ad Ad

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी चम्पावत देवेंद्र सिंह कप्रवाण के पर्यवेक्षण में एसओजी टीम ने बनबसा के लाटा खल्ला जंगल क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में मिली एक मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उस पर सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से नेपाली और भारतीय मुद्रा बरामद हुई।

पूछताछ में दोनों व्यक्तियों ने नेपाल में पशुओं के क्रय-विक्रय और व्यापार से जुड़े होने की जानकारी दी। मामले में बरामद नकदी और मोटरसाइकिल को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों व्यक्तियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। चम्पावत पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों और अवैध परिवहन पर निगरानी जारी रखने की बात कही है। साथ ही आमजन से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।