खेलचंपावतनवीनतम

चम्पावत : सीमांत की सोनी ने 5000 मीटर दौड़ में प्रथम व 1500 में हासिल किया द्वितीय स्थान

Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। सीमांत तल्लादेश क्षेत्र के बकोड़ा की सोनी ने एथलेक्टिस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। देहरादून में चल रही प्रतियोगिता में सोनी ने 5000 मीटर दौड़ में प्रथम और 1500 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। कोच मुकेश शर्मा ने बताया है कि सोनी लगातार कड़ी मेहनत करती है और उसकी मेहनत का फल आज सबके सामने है। सोनी का सपना इंडियन आर्मी में शामिल होने का है। वह चम्पावत के गोरलचौड़ मैदान में अपनी खेल को निखार रही है। सोनी की इस उपलब्धि पर डीएसओ चंदन बिष्ट, गौरव खोलिया, दीपक गोस्वामी, ऊषा आदि ने खुशी जताई है।