टनकपुर : साइबर सैल ने ठगी के शिकार व्यक्ति के खाते में लौटाए 60 हजार
ADVERTISEMENTS


चम्पावत। साइबर सैल की टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार हुए एक व्यक्ति के खाते में 60 हजार रुपये वापस कराए।
टनकपुर निवासी सचिन कुमार मौर्य ने पिछले दिनों साइबर सैल में शिकायत दर्ज कराई थी कि साइबर ठगों ने उनसे 60 हजार रुपये की आनलाइन ठगी कर ली। साइबर सैल चम्पावत द्वारा सूचना मिलते ही आवेदक से लेन-देन का पूर्ण विवरण प्राप्त कर सम्बन्धित यूपीआई तथा बैंक नोडल से सम्पर्क कर आवेदक के खाते से निकाली गई सम्पूर्ण धनराशि 60,000 रुपये को विधिक कार्यवाही कर आवेदक के खाते में वापस कराया। पुलिस टीम में प्रभारी साइबर सैल प्रभारी मीनाक्षी नौटियाल, है0कानि0 बिहारी लाल कुशवाहा, कानि0 रितेश बोहरा, म0 कानि0 रीनू खत्री आदि शामिल रहीं।

