देहरादूननवीनतम

उत्तराखंड : चलते ट्रक में लगी आग, धू धू कर जला

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

डोईवाला/देहरादून। डोईवाला कोतवाली अंतर्गत लालतप्पड़ बालकुमारी क्षेत्र में देर शाम एक चलते ट्रक में आग लगने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही की ट्रक में सामान नहीं भरा था.लालतप्पड़ चौक इंचार्ज जयवीर सिंह ने बताया कि शनिवार 8:30 बजे के आसपास खाली ट्रक देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रहा था बालकुंवारी चौक हाईवे पर लोगों को उसमें से धुआं उठता दिखाई दिया। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता ट्रक धू-धू कर जलने लगा चालक समझदारी दिखाते हुए तुरंत बाहर आ गया। सूचना मिलते हुए पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम में मौके पर पहुंच गई। और आग पर काबू पाने शुरू कर दिया कुछ देर बाद आज पर काबू पा लिया गया चौकी इंचार्ज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Ad Ad