जनपद चम्पावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर में 14.25 करोड़ से बनेगा मीडिया सेंटर, पत्रकारों को मिलेगी बेहतर कार्य सुविधा

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री धामी के आदर्श चम्पावत के संकल्प को मिलेगी मजबूती, मीडिया गतिविधियों के लिए विकसित होंगी आधुनिक आधारभूत सुविधाएं

टनकपुर/चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदर्श चम्पावत के संकल्प की दिशा में टनकपुर में मीडिया सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। 14 करोड़ 24 लाख 52 हजार रुपये की लागत से बनने वाले इस मीडिया सेंटर के भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। परियोजना को जनपद में पत्रकारों के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Ad Ad

मीडिया सेंटर के निर्माण से पत्रकारों को समाचार संकलन और अन्य मीडिया संबंधी गतिविधियों के संचालन के लिए व्यवस्थित स्थान उपलब्ध हो सकेगा। यहां पत्रकारों को आपसी संवाद, सूचनाओं के आदान-प्रदान और समाचार संकलन से जुड़ी गतिविधियों के समन्वय में सुविधा मिलेगी। साथ ही स्थानीय विषयों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए भी बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा।

जनपद की विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और महत्वपूर्ण सूचनाओं को आमजन तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। मीडिया सेंटर के माध्यम से प्रशासन और पत्रकारों के बीच संवाद एवं समन्वय को बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी। इससे प्रामाणिक सूचनाओं को समय पर आमजन तक पहुंचाने के प्रयासों को मजबूती मिलेगी। परियोजना का निर्माण प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है। मीडिया सेंटर के विकसित होने से जनपद में मीडिया गतिविधियों के लिए स्थायी आधारभूत सुविधा उपलब्ध होगी। इससे जनपद के पत्रकारों को समाचार संकलन और अन्य कार्यों के संचालन में बेहतर सुविधा मिल सकेगी। मीडिया सेंटर के निर्माण कार्य की शुरुआत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त किया गया है।