UKSSSC: 25 अगस्त को है परीक्षा, केंद्र आवंटन और प्रवेश पत्रों को लेकर महत्वपूर्ण सूचना
ADVERTISEMENTS


उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने उत्तराखंड वन विकास निगम के अंतर्गत स्केलर के रिक्त पदों की लिखित परीक्षा 25 अगस्त, 2024 को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक आयोजित कर रहा है। इन पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 20 अगस्त, 2024 से आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित किए गए हैं।
आयोग के अनुसार, कुछ अभ्यर्थियों को उनके द्वारा आवेदन पत्र में चुने गए जनपदों में निकटस्थ परीक्षा केन्द्र उपलब्ध न होने के कारण अन्य जनपदों में बनाए गए परीक्षा केन्द्र आवंटित हो गए हैं। अभ्यर्थियों ने इस संबंध में कठिनाई व्यक्त की है और प्रत्यावेदन प्रस्तुत किए हैं। इस आधार पर आयोग ने उनके द्वारा चुने गए जनपदों के निकटस्थ जनपदों में बनाए गए परीक्षा केन्द्र आवंटित कर नये प्रवेश-पत्र जारी कर दिए हैं।


