उत्तराखण्ड

उत्तराखंड # खदान में मलबे में दबकर मजदूर की मौत

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर जिले के दोफाड़ में खड़िया खनन के दौरान दबकर एक युवक की मौत हो गई। युवा वहां मजदूरी कर रहा था। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार को परिजनों को सौंप दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शनिवार की सुबह करीब नौ बजे दोफाड़ नामक स्थान में मोहन पुरी पुत्र गोविंद पुरी उम्र 25 वर्ष खड़िया खदान में कार्य कर रहा था। तभी कार्य करते हुए अचानक पहाड़ी से मलबा उसके ऊपर आ गया। घटना के तुरंत बाद वहां अन्य मजदूरों ने उसे मलबे से निकाला। घटना की सूचना उसके परिजनों को दी गई। सभी लोग उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल ले आए। उसके नाक और कान से खून आ रहा था। जो बंद ही नहीं हो रहा था। उसके सिर पर गंभीर चोट थी। चिकित्सकों ने तत्काल चिकित्सा शुरू की। लेकिन इलाज के दौरान करीब 12 बजे मोहन पुरी ने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा खड़िया खदान में कार्य करता था। रोज की तरह ही वह आज भी काम में गया था। किसे पता था की यह हादसा हो जाएगा। कमाऊ पुत्र के ऐसे चले जाने से परिजन सदमे में हैं। पुलिस के अनुसार पूरे मामले की जांच की जा रही है। अभी किसी प्रकार की तहरीर भी नही मिली है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड