चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : जनपद में पेट्रोल की आपूर्ति पूर्णतः सामान्य, अफवाहों से बचें: जिला पूर्ति अधिकारी

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जनपद के सभी पेट्रोल पंपों पर मांग के अनुरूप पेट्रोल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में कहीं भी पेट्रोल की कमी की स्थिति नहीं है तथा आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ किसानों को भी पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पूर्ति विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी भी उपभोक्ता को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े। यदि किसी स्थान पर तकनीकी या अस्थायी कारणों से वितरण में क्षणिक व्यवधान आया भी है, तो उसे तत्काल प्रभाव से ठीक कर आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। जिला पूर्ति अधिकारी ने यह भी अवगत कराया कि कृषि कार्यों के लिए पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है और किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं हो रही है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि भ्रामक एवं अपुष्ट सूचनाओं पर ध्यान न दें तथा पेट्रोलियम उत्पादों का अनावश्यक भंडारण (स्टॉकिंग) न करें, जिससे आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रूप से बनी रहे।

Ad Ad

Ad Ad