उत्तराखण्डदेशनवीनतम

NEET UG से ठीक एक दिन पहले उत्तराखंड के छात्र की मौत, 2 साल से कोटा में कर रहा था तैयारी

ख़बर शेयर करें -

उसके रूम को फिलहाल सीज कर दिया गया है, रूम से ऐसा कुछ संदिग्ध या नोट अभी तक पुलिस को नहीं मिला है

कोटा/राजस्थान। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी की तैयारी कर रहे उत्तराखंड के छात्र की हॉस्टल बिल्डिंग की 3 मंजिल की बालकनी से गिरने से मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह की है। सूचना मिलने पर कुन्हाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से शव को कब्जे में लेकर एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। छात्र रविवार को नीट की परीक्षा देने वाला था।

Ad Ad

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुन्हाड़ी थाना अधिकारी देवेश भारद्वाज का कहना है कि शनिवार सुबह 6:30 बजे थाने पर सूचना मिली थी कि एक स्टूडेंट हॉस्टल की 3 मंजिल की बालकनी से गिर गया है। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। छात्र 20 वर्षीय उत्तराखंड निवासी दीक्षित प्रसाद लहूलुहान हालत में हॉस्टल के बाहर पड़ा हुआ था। वह बीते 2 सालों से कोटा में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

इस घटनाक्रम में अभी काफी सवाल शेष हैं, जिनका जांच के बाद ही कुछ जवाब दिया जा सकता है। यह सब तकनीकी और अन्य अनुसंधान के बाद ही क्लियर हो पाएगा कि ये हादसा है या कुछ और। पुलिस को शुरुआती इनपुट मिला है कि छात्र बालकनी से नीचे गिर गया है। उसके रूम को फिलहाल सीज कर दिया गया है। रूम से ऐसा कुछ संदिग्ध या नोट अभी तक पुलिस को नहीं मिला है। घटना के संबंध में उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ad Ad