NHPC कर्मचारी संघ (इंटक) द्वारा मजदूर दिवस धूम धाम के साथ मनाया, एक दर्जन कर्मियों को किया गया सम्मानित
बनबसा/चम्पावत। टनकपुर पॉवर स्टेशन बनबसा में कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों के संगठन शारदा वैली एनएचपीसी कर्मचारी संघ (इंटक) द्वारा मजदूर दिवस धूमधाम से मनाया। कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष एवं आल इंडिया एनएचपीसी वर्कर्स एन्ड इम्पलाईज फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष बिनोद उप्रेती ने मजदूर दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में संघ एवं पावर स्टेशन के प्रति निष्ठावान व समर्पित 12 पुरुष व महिला संविदा कर्मियों को उनकी सेवा के लिए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करने के साथ-साथ सूक्ष्म जलपान का भी आयोजन किया गया। संघ के महासचिव अमित कुमार के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में संघ के उपाध्यक्ष गोविंद सोनाल, कोषाध्यक्ष केशव थलाल, संगठन सचिव प्रवीण गर्ग, कार्यालय सचिव नरेंद्र थलाल, कार्यकारणी सदस्य मोहन राम, विरेन्द्र कुमार,अरूण दिलवाला, जावेद हशन, महेश वाल्मिकी, रामबरन समेत सैकड़ो की संख्या में संविदा कर्मियों एवं कर्मचारियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।


