उत्तराखण्डनवीनतमराजनीति

ब्रेकिंग न्यूज # भाजपा ने उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के बाद प्रदेश अध्यक्ष भी बदला

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। भाजपा ने उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदलने के बाद आज प्रदेश अध्यक्ष भी बदल दिया है। नया प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को बनाया गया है। बंशीधर भगत को प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी से हटाया गया है। अब उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी पत्र में तत्काल प्रभाव से मदन कौशिक को भाजपा उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठनात्मक नियुक्ति के पत्र में जगत प्रकाश नड्डा राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी द्वारा मदन कौशिक को उत्तराखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद मदन कौशिक ने ट्वीट कर कहा है कि … भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तराखंड प्रदेश का अध्यक्ष बनाए जाने पर मा. प्रधानमंत्री जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जी एवं गृह मंत्री जी का आभार। 2022 में पुनः उत्तराखंड में भाजपा सरकार बनाने हेतु संकल्पित।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड