एक सहायक पुलिस अधीक्षक समेत 14 पुलिस अधिकारियों को नई तैनाती
पुलिस मुख्यालय ने जारी किए आदेश, प्रशिक्षण पूरा करने वाले 10 पुलिस उपाधीक्षकों को भी मिली जिम्मेदारी; पदोन्नति के बाद तीन अधिकारियों की नई तैनाती
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने पुलिस विभाग में अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। विभिन्न जनपदों और पुलिस इकाइयों में रिक्त पदों के सापेक्ष एक सहायक पुलिस अधीक्षक, 10 सीधी भर्ती के पुलिस उपाधीक्षक और तीन पदोन्नत पुलिस उपाधीक्षकों समेत कुल 14 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत आईपीएस-RR-2023 बैच के देव व्रत जोशी को सहायक पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के पद पर तैनाती दी गई है।
पदोन्नति के बाद इन अधिकारियों को मिली तैनाती
पदोन्नति के फलस्वरूप तीन पुलिस उपाधीक्षकों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इनमें राजेश साह को जनपद बागेश्वर, प्रदीप पन्त को 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार और नदीम अतहर को आईआरबी द्वितीय, देहरादून में तैनाती दी गई है।
प्रशिक्षण पूरा करने वाले अधिकारियों की भी तैनाती
पुलिस उपाधीक्षक पद का प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद 10 अधिकारियों को विभिन्न जनपदों में तैनाती दी गई है। इनमें दक्ष शोखंद को हरिद्वार, दिव्येश उपाध्याय को पौड़ी गढ़वाल, अंकित थपलियाल को ऊधमसिंहनगर, लव शर्मा को नैनीताल, तनुजा बिष्ट को टिहरी गढ़वाल, आदित्य तिवारी को देहरादून, समीरण भट्ट को नैनीताल, दीप्ति कैड़ा को पिथौरागढ़, अवनी तिवारी को रुद्रप्रयाग और विनय सिंह को नैनीताल भेजा गया है। पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद इन अधिकारियों को संबंधित जनपदों एवं इकाइयों में निर्धारित दायित्व संभालने होंगे।

