भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ता में जमकर चले लात घूंसे, रिपोर्ट दर्ज

हल्द्वानी। यहां भाजपा नेताओं में जमकर लात घूंसे चले। भाजपा के दो वरिष्ठ कार्यकर्ता आपस में ऐसे भिड़े कि मामला थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष की तहरीर पर भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसका शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक भाजपा कार्यालय के पास भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष और दमुआढुंगा निवासी भाजपा कार्यकर्ता का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते भाजपा कार्यकर्ता ने भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष को जमकर पीट दिया। जिसके बाद कोतवाली में तहरीर देने आए भाजयुमो पूर्व अध्यक्ष ने मारपीट गाली-गलौज व चोट पहुंचाने सहित कपड़े फाड़ने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ 323,504, 506 का मुकदमा दर्ज करते हुए उसका शस्त्र लाइसेंस कैंसिल करने के लिए भी कार्रवाई शुरू कर दी है।
