नवीनतमलोहाघाट / आस-पास

शिवरात्रि महोत्सव 11 और होली रंग महोत्सव 24 मार्च से होगा

ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट। श्रीराम सांस्कृतिक रामलीला कमेटी की बैठक में नवम शिवरात्रि महोत्सव और होली रंग महोत्सव के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। तय किया गया कि 11 मार्च को शिवरात्रि महोत्सव और 24 मार्च से दो दिनी होली रंग महोत्सव के आयोजित किया जाएगा। रामलीला मैदान में कमेटी के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्व सम्मति से 11 मार्च को शिवरात्रि महोत्सव और 24 और 25 मार्च को होली रंग महोत्सव के आयोजन करने का फैसला लिया गया। अध्यक्ष मेहता ने बताया कि महा शिवरात्रि महोत्सव में हथरंगिया स्थित सर्वदेव मंदिर से ऋषेश्वर मंदिर तक झांकी निकाली जाएगी। झांकी में इस साल बुजुर्ग लोगों को भी शामिल किया जाएगा। मेहता ने बताया कि होली रंग महोत्सव का आयोजन पूर्व की भांति रामलीला मैदान में होगा। रंग महोत्सव के लिए पूर्व में तय किए गए नियम कड़ाई से लागू होंगे। रंग महोत्सव में नगर पंचायत, व्यापार मंडल का पूर्व की तरह सहयोग रहेगा। बैठक में मुख्य संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता, प्रकाश राय, गणेश खर्कवाल, कैलाश बगौली, महेश राय, दीप जोशी, सतीश पांडेय, प्रेम लाल साह, जगदीश जोशी, राजू गड़कोटी, नवीन जोशी, जीवन कलौनी, सुधा खर्कवाल, निर्मला अधिकारी, किरन पंगरिया आदि मौजूद रहे।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड