चंपावतटनकपुरनवीनतमशिक्षा

AIAPGET 2026 में टनकपुर के डॉ. आकाश सक्सेना की शानदार उपलब्धि, पहले ही प्रयास में हासिल की AIR-8

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। निकटवर्ती ग्राम नायक गोठ निवासी डॉ. आकाश कुमार सक्सेना ने AIAPGET 2026 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए ऑल इंडिया रैंक-8 (AIR-8) प्राप्त की है। उन्होंने यह उपलब्धि अपने पहले ही प्रयास में हासिल कर क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है।

डॉ. आकाश कुमार सक्सेना ने Rishikul Government Ayurvedic Medical College, Haridwar से BAMS की पढ़ाई पूरी की है। वर्ष 2025 में उनका चयन CRAV, Rashtriya Ayurveda Vidyapeeth, New Delhi के लिए भी हुआ था। लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए उन्होंने अब AIAPGET 2026 में देशभर में आठवीं रैंक हासिल की है।

Ad Ad

डॉ. आकाश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और मार्गदर्शकों को दिया। उनकी इस उपलब्धि से नायक गोठ सहित पूरे टनकपुर-चम्पावत क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

डॉ. आकाश के पिता दिनेश सक्सेना पॉलिटेक्निक कॉलेज में HOD हैं, जबकि उनकी माता पुष्पा सक्सेना गृहिणी हैं। उनके छोटे भाई अनुभव सक्सेना वर्तमान में MBBS की पढ़ाई कर रहे हैं। परिवार में शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की इस परंपरा के बीच डॉ. आकाश की उपलब्धि को विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब डॉ. आकाश का लक्ष्य All India Institute of Ayurveda (AIIA), New Delhi में MD की उच्च शिक्षा हासिल करना है। AIAPGET में AIR-8 की उपलब्धि के बाद उनके इस लक्ष्य की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा है।