चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमस्वास्थ

चम्पावत में आयोजित विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में हुई 587 मरीजों की जांच

ख़बर शेयर करें -

अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं, कार्डियोलॉजी से लेकर न्यूरोलॉजी और नेफ्रोलॉजी तक मिला परामर्श

चम्पावत। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल चम्पावत में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 587 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। अपोलो हॉस्पिटल नई दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने शिविर में पहुंचकर पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों से आए मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श दिया। शिविर में कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, नेफ्रोलॉजी और जनरल मेडिसिन से संबंधित मरीजों की जांच की गई। इसके अलावा ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी, बीएमडी और पीएफटी समेत विभिन्न स्वास्थ्य जांचें भी की गईं।

Ad Ad

स्वास्थ्य सलाहकार डॉ. आनंद रतूड़ी ने शिविर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पर्वतीय जनपदों में इस तरह के विशेषज्ञ शिविर दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों के लिए विशेष रूप से उपयोगी हैं। इससे लोगों को बड़े शहरों में जाने के बजाय अपने ही जनपद में विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श और आवश्यक जांच की सुविधा मिल रही है। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान और स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार जताया। सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व और जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ और जनोन्मुखी बनाने के प्रयास जारी हैं। सेवा संकल्प अभियान के तहत ऐसे शिविरों का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों तक समय पर विशेषज्ञ जांच और बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना है।