उत्तराखण्डनवीनतमराजनीति

संघ के प्रचारक से सीएम पद तक ऐसे पहुंचे त्रिवेंद्र सिंह रावत

ख़बर शेयर करें -

भाजपा नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपनी राजनीति की शुरूआत आरएसएस से जुड़ कर शुरू की। 1979 में वह स्वयं सेवक संघ से जुड़े। इसके बाद वह लगातार सक्रिय रहे और मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे।

  • 1979 में त्रिवेंद्र सिंह रावत का राजनीतिक सफर शुरू हुआ था। इसी वर्ष त्रिवेंद्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े।
  • 1981 में संघ के प्रचारक के रूप में काम करने का उन्होंने संकल्प लिया।
  • 1985 में देहरादून महानगर के प्रचारक बने।
  • 1993 में वह भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री।
  • 1997 में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री बने।
  • 2002 में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री बने। 
  • 2002 में विधानसभा चुनाव में डोईवाला विधानसभा से विजयी हुए। 
  • 2007 में डोईवाला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से उत्तराखंड विधान सभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में विजयी हुए।
  • भारतीय जनता पार्टी के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बने। 
  • 2017 में डोईवाला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से उत्तराखंड विधान सभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में विजयी हुए।
    -17 मार्च 2017 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री नियुक्त हुए।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड