खराब मौसम के बीच पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी, टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का करेंगे स्थलीय निरीक्षण
चमोली। बेहद खराब मौसम के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पीपलकोटी पहुंचे। प्रतिकूल मौसम के कारण मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग भी बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में हो सकी। मुख्यमंत्री यहां निर्माणाधीन टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। मौके पर पहुंचकर वह प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ सहित रेस्क्यू अभियान में जुटी सभी संबंधित एजेंसियों से अभियान की प्रगति की जानकारी लेंगे और आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री रेस्क्यू किए गए घायल श्रमिकों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम भी जानेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि टनल में फंसे प्रत्येक श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित एजेंसियां युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।




