उत्तराखंड : 208 पुलिस कर्मी बने ASI, प्रमोशन के साथ हुआ तबादला, पूरी लिस्ट देखें…
पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के निर्देशानुसार चयन वर्ष 2025-26 में मुख्य आरक्षी ना०पु० (पुरुष) से अपर उप निरीक्षक ना०पु० (पुरुष) के पद पर पदोन्नति के बाद विभागीय स्थानान्तरण नीति के तहत पुलिस विभाग में स्थानान्तरण किए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार पदोन्नत अपर उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान जनपद से अन्य जनपदों में स्थानान्तरित किया गया है। आदेश में संबंधित अपर उपनिरीक्षकों के नाम, वर्तमान तैनाती वाले जनपद और स्थानान्तरण के बाद आवंटित जनपद का विवरण अंकित किया गया है। पुलिस विभाग की ओर से संबंधित अधिकारियों को नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह स्थानान्तरण पदोन्नति के फलस्वरूप विभागीय स्थानान्तरण नीति के क्रम में किए गए हैं।








