जनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत जिले के चार पुलिस कर्मियों को सम्मानित करेगा गृह मंत्रालय

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जनपद के चार पुलिस कर्मचारियों को बेहतर कार्य करने के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा दिए जाने वाले सम्मान से नवाजा जाएगा। इन पुलिस अधिकारियों को 2018-19 के सम्मान के लिए चयनित किया गया है। एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि रीठा साहिब थाने की डांडा पुलिस चौकी के मुख्य आरक्षी हिम्मत सिंह को अति उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चयनित किया गया है। जबकि पंचेश्वर कोतवाली के प्रभारी अनुराग सिंह यादव, तामली के थानाध्यक्ष दीवान सिंह ग्वाल और बनबसा के आरक्षी सुरेंद्र कुमार को उत्कृष्ट सेवा पदक दिया जाएगा। एसपी ने बताया कि चारों अधिकारियों को विभागीय जिम्मेदारी को शानदार तरीके से निभाने, अपराध नियंत्रण और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है।

Ad Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड