क्राइमचंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत में 992 ग्राम चरस के साथ पांच गिरफ्तार, आर्टिका कार जब्त

ख़बर शेयर करें -

ऑपरेशन प्रहार के तहत चल्थी चौकी गेट पर पकड़े गए पांच आरोपी, SOG और पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

चम्पावत। चम्पावत पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चल्थी चौकी गेट पर चेकिंग के दौरान एक आर्टिका कार की डिग्गी से 992 ग्राम चरस बरामद की। मौके से कार को भी जब्त किया गया है।

Ad Ad

पुलिस के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि–नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह कप्रवाण के पर्यवेक्षण में 28 अक्टूबर को SOG और चल्थी चौकी पुलिस की संयुक्त टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कार संख्या UK06 BS 2063 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें चरस बरामद हुई।

पुलिस ने इस मामले में नारायण नाथ निवासी कचलाकोट, नैनीताल; जितेंद्र सिंह राणा और पान सिंह राणा निवासी बमनपुरी, सितारगंज; मोहन जोशी निवासी चल्थिया, चम्पावत, हाल निवासी नानकमत्ता; तथा कालीचरण राणा निवासी धूसरी, नानकमत्ता को गिरफ्तार किया है। पांचों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली चम्पावत में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/20/29/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम: कार्रवाई में SOG प्रभारी उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट समेत हेड कांस्टेबल मोहम्मद नासिर, तपेन्द्र जोशी, महेन्द्र डंगवाल और कांस्टेबल कुलदीप सिंह, ललित चौधरी, सूरज कुमार, कुलदीप कुमार, सुंदर सिंह व आनंद नेगी शामिल रहे।