क्राइमनवीनतमबागेश्वर

बागेश्वर में अस्पताल कर्मी की संदिग्ध मौत, नवंबर में होनी थी शादी

ख़बर शेयर करें -

गोमती नदी से मिला 30 वर्षीय मोहित मेहरा का शव, पुलिस हादसे के एंगल से कर रही जांच; परिजनों ने जताई साजिश की आशंका

बागेश्वर। जिला अस्पताल के कर्मचारी मोहित मेहरा (30) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल है। मंगलवार सुबह द्यांगण गांव के समीप गोमती नदी से उनका शव बरामद हुआ। पुलिस प्रारंभिक तौर पर इसे स्कूटी दुर्घटना से जोड़कर जांच कर रही है, जबकि परिजनों और स्थानीय लोगों ने घटनास्थल की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Ad Ad

मोहित की आगामी नवंबर में शादी होनी थी। ऐसे में उनकी अचानक मौत से परिवार में मातम पसरा है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने घटना में साजिश की आशंका जताई है। हालांकि, मौत के कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों से ही मौत की असल वजह सामने आ सकेगी।