चंपावतटनकपुरनवीनतमराजनीति

जौलजीबी मेले की घटना पर टनकपुर में भाजपा का प्रदर्शन, विधायक हरीश धामी का पुतला फूंका

ख़बर शेयर करें -

पार्टी कार्यालय से चड्ढा चौक तक निकाला विरोध जुलूस, कांग्रेस के खिलाफ की नारेबाजी; घटना की निंदा कर जताया आक्रोश

टनकपुर/चम्पावत। जौलजीबी मेले के उद्घाटन समारोह में हुए हंगामे को लेकर भाजपा का विरोध लगातार तेज हो रहा है। सोमवार को टनकपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धारचूला विधायक हरीश धामी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनका पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर घटना पर आक्रोश जताया।

Ad

भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से चड्ढा चौक तक विरोध जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान विधायक हरीश धामी के खिलाफ नारेबाजी की गई। चड्ढा चौक पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने विधायक का पुतला दहन कर जौलजीबी मेले में हुई घटना की निंदा की। भाजपा नेताओं ने कहा कि जौलजीबी मेला उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। ऐसे महत्वपूर्ण आयोजन में हंगामा और अभद्रता की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन में दर्जा राज्य मंत्री हेमा जोशी, नगर पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हर्षवर्धन सिंह रावत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी, मंडल महामंत्री हरीश चंद्र कलौनी, कुमुद जोशी केडी, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमजद हुसैन, नामित सभासद धर्मपाल आर्य, सहकारी बैंक अध्यक्ष नारायण मेहर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बबीता गोस्वामी, अनीता यादव और जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी नरेंद्र सिंह धामी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad