चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : जनता मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 19 लाभार्थियों को मिली आर्थिक सहायता

ख़बर शेयर करें -

संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी सरकार जरूरतमंदों के साथ हर परिस्थिति में खड़ी: जिलाधिकारी

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार संचालित किये गये “जन-जन की सरकार, जनता के द्वार” अभियान तथा नियमित जनता मिलन कार्यक्रमों में प्राप्त आवेदनों के क्रम में बुधवार को आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से जनपद के 19 लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए।

Ad Ad

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार ने लाभार्थियों को राहत राशि के चेक प्रदान करते हुए कहा कि राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर एवं संकटग्रस्त परिवारों को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उन्हें कठिन परिस्थितियों में राहत मिल सके। लाभार्थियों में सावित्री देवी, हरीश चन्द्र पंत, जीवन्ती देवी, नाथूराम, रश्मि पाण्डेय, सुशीला देवी, दीक्षा राय, मोहित कुमार, महेश राम, पूजा देवी, आयुष जजरिया, कोमल देवी, रेवती देवी, बबीता देवी, अनीता देवी, भावना देवी, मोहन सिंह, दिनेशानन्द जोशी तथा ललित कुमार शामिल रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष सरकार की संवेदनशील एवं जनहितैषी सोच का प्रतीक है, जिसके माध्यम से गंभीर बीमारी, दुर्घटना अथवा अन्य विषम परिस्थितियों से जूझ रहे परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान किया जा रहा है। लाभार्थियों एवं उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता उनके लिए कठिन समय में बड़ी राहत साबित होगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने भी लाभार्थियों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की।