जनपद चम्पावतटनकपुरबनबसा

टनकपुर # खटीमा रोड पर हुआ भीषण हादसा, ट्रक में फंसे चालक को सेना की मदद से निकाला गया बाहर

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। बुधवार की रात खटीमा रोड पर बनबसा के समीप आर्मी कैंट के पास खटीमा की ओर से आ रही रोडवेज बस व टनकपुर से खटीमा की ओर जा रहे इंडेन गैस सिलेंडर लाने वाले ट्रक के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। ट्रक व बस के बीच हुई भयंकर टक्कर के बाद ट्रक का चालक अपनी सीट पर ही फंस गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल ट्रक चालक को निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन वह बाहर नहीं निकाला जा सका। बताया जा रहा है कि चालक बोनट के जबरदस्त तरीके से पिचक जाने के चलते अपनी सीट पर फंस गया था। जानकारी के अनुसार लोगों ने आर्मी कैंट में मौजूद सेना के जवानों की मदद ली और किसी तरह चालक को बाहर निकाला। उसके बाद घायल ट्रक चालक को एंबुलेंस 108 की मदद से टनकपुर अस्पताल भेजा गया। वहीं बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस से टनकपुर भेजा गया। घायल के संबंध में जानकारी नहीं मिल सकी है।

Ad Ad