नवीनतमपिथौरागढ़

मुनस्यारी में तीन बच्चों की मां लापता, चार महीने से सुराग नहीं; पति ने पुलिस से लगाई गुहार

ख़बर शेयर करें -

बच्चों को टैक्सी से घर भेजकर मुनस्यारी में ही रुक गई थी पुष्पा देवी, 4, 6 और 11 साल के बच्चों को मां का इंतजार

मुनस्यारी/पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी क्षेत्र में तीन बच्चों की मां के लापता होने का मामला सामने आया है। गंगोलीहाट क्षेत्र के क्वीटी के बमनगांव निवासी पुष्पा देवी बीते 15 जून से लापता बताई जा रही हैं। महिला के पति संजय कुमार ने मुनस्यारी थाने में तहरीर देकर पत्नी की तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने महिला की खोजबीन शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुष्पा देवी करीब चार महीने पहले अपने पिता के साथ तीन बच्चों को लेकर मुनस्यारी पहुंची थीं। वहां उन्होंने अपने तीनों बच्चों को टैक्सी में बैठाकर घर भेज दिया, लेकिन खुद मुनस्यारी में ही रुक गईं। इसके बाद जब उनके पति उन्हें लेने पहुंचे तो वह न तो मायके में मिलीं और न ही ससुराल वापस लौटीं। परिजनों को अब तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

Ad Ad

महिला के पति ने बीते गुरुवार को मुनस्यारी थाने में तहरीर देकर पत्नी को तलाशने की मांग की। पति का कहना है कि उनकी शादी को करीब 11 साल हो चुके हैं और परिवार में किसी तरह की कमी नहीं रखी गई। उन्होंने बताया कि पत्नी के रहने के लिए किराये के कमरे की व्यवस्था थी। हालांकि, महिला के लापता होने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पति के मुताबिक, रक्षाबंधन के आसपास पुष्पा मायके गई थीं। इसके बाद उनके और मायके पक्ष के बीच क्या बातचीत हुई, इसे लेकर पति ने अपने पक्ष की बातें पुलिस के सामने रखी हैं। फिलहाल महिला के लापता होने की परिस्थितियों को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

मां का इंतजार कर रहे तीन मासूम

पुष्पा देवी के तीन बच्चे हैं, जिनकी उम्र चार, छह और 11 साल बताई गई है। मां के लापता होने से बच्चे परेशान हैं और परिवार उनकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद कर रहा है। यदि किसी व्यक्ति को पुष्पा देवी के संबंध में कोई जानकारी मिलती है, तो मोबाइल नंबर 8191871364 पर संपर्क करने की अपील की गई है। महिला की तलाश में सूचना देने वाले लोगों से सहयोग की अपेक्षा की गई है।