टनकपुर

दिल्ली सरकार को बदनाम करने का आरोप, टनकपुर में पुलिस को सौंपी गई तहरीर

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। आम आदमी पार्टी के जिला प्रभारी दीपक चंद्र भट्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री को टारगेट कर सोशल मीडिया में फोटो पोस्ट करने का आरोप लगाते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा दिल्ली सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। गुरुवार को इस मामले को लेकर उन्होंने कोतवाली में तहरीर सौंपी। साथ ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। कहा गया है कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार को बदनाम किया जा रहा है। जिसका वास्तविकता से कोई लेना देना नहीं है। इस मौके पर रईस अहमद, अजरा खातून, हलीमन खातून आदि मौजूद रहे।

Ad Ad