चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

लोहाघाट : सरकार की बुद्धि-शुद्धि को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पढ़ी हनुमान चालीसा

ख़बर शेयर करें -

18 हजार रुपये मानदेय और सेवानिवृत्ति पर 10 लाख की एकमुश्त धनराशि की मांग, अनिश्चितकालीन धरना जारी

लोहाघाट/चम्पावत। मानदेय बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। शुक्रवार को धरना स्थल लोहाघाट के रैन बसेरे में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया।

Ad

संगठन की जिलाध्यक्ष मीना बोहरा के नेतृत्व में धरना दे रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रतिमाह करने और सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त धनराशि देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रही हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं की अनदेखी कर केवल आश्वासन दे रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को लेकर शासनादेश जारी नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। हड़ताल के चलते जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पिछले कई दिनों से ताले लटके हुए हैं। धरने में कविता पंत, रेखा खोलिया, आशा, कमला देवी, शर्मिला बोहरा, लता, सरस्वती, मीना बिष्ट, निर्मला, हीरा बोहरा, पुष्पा बोहरा, ईश्वरी देवी और मीनाक्षी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Ad