नवीनतमनैनीतालसामाजिक

लालकुआं में मंडप पर पहुंचा दूल्हा शादी से मुकरा, दहेज मांगने का आरोप, हुआ हंगामा

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के बिंदुखत्ता से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है , जहां पर शादी की आधी रस्में होने के बाद दूल्हे ने सात फेरों से ठीक पहले शादी करने से इनकार कर दिया है। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे पर आरोप लगाया है कि वह अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा था जिसकी डिमांड पूरी ना होने पर उसने शादी से मना कर दिया है।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के कालाढूंगी के चकलुआ क्षेत्र से बारात बीते दिन बिंदुखत्ता के शास्त्री नगर नर्सरी पहुंची थी। लड़की पक्ष के लोगों ने बारात का भव्य तरीके से स्वागत किया और सभी रस्में पूरी करते हुए बारातियों को भोजन कराया। विवाह की तैयारी पूरी होने के बाद जब सात फेरों की बारी आई तो दूल्हे ने अचानक शादी से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि दूल्हे ने अपनी मर्जी ना होने की बात कही जिसको लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए।

Ad

दुल्हन पक्ष ने आरोप लगाया कि उन्होंने कर्ज लेकर शादी की व्यवस्था की थी और अपने सामर्थ्य के हिसाब से दहेज का सामान भी दिया था। मगर इसके बावजूद दूल्हे पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। इसी वजह से उसने शादी से मना कर दिया। विवाद बढ़ने पर लड़की पक्ष ने पुलिस प्रशासन को घटना की सूचना दी और बिंदुखत्ता चौकी पहुँचे। शादी के जोड़े में दुल्हन को अकेला मंडप मे छोड़कर बारात वापिस लौट गई। जबकि दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग कोतवाली में मौजूद रहे।

Ad