नवीनतम

चम्पावत : RTO चालान का मैसेज खोलते ही हैक हुआ मोबाइल, भाजपा नेता के खाते से 1.70 लाख रुपये उड़ाए

ख़बर शेयर करें -

दिवाली के दौरान कई बार में निकाली गई रकम, साइबर सेल में शिकायत दर्ज

चम्पावत। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी के वर्तमान सदस्य एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय साइबर ठगी का शिकार हो गए। साइबर ठगों ने उनके मोबाइल फोन को हैक कर बैंक खाते से 1.70 लाख रुपये निकाल लिए। मामले की शिकायत उन्होंने साइबर सेल में दर्ज कराई है।

Ad

एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय के मुताबिक, दिवाली के दौरान साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से कई बार में रकम निकाली। 13 नवंबर तक उनके खाते से कुल 1.70 लाख रुपये की निकासी हो चुकी थी। उन्हें इसकी जानकारी तब हुई, जब ट्रू-कॉलर (Truecaller) के जरिए निकासी से संबंधित संदेश मिला। पांडेय ने बताया कि कुछ समय पहले उनके मोबाइल फोन पर टनकपुर के किसी नंबर से आरटीओ चालान से संबंधित संदेश आया था। उन्होंने संदेश को खोल लिया, जिसके बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया और कथित तौर पर हैक हो गया। इसके बाद कई दिनों तक अलग-अलग बार उनके बैंक खाते से रकम निकलती रही। खाते से पैसे निकलने की जानकारी मिलने पर उन्होंने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड