उत्तराखण्डराजनीति

उत्तराखंड # शपथ लेने से पहले पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्रियों से की शिष्टाचार भेंट, तस्वीरें देखें

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
पूर्व मुख्यमंत्रियों से शिष्टाचार भेंट की

उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने से पहले पुष्कर सिंह धामी ने रविवार की सुबह पूर्व मुख्यमंत्रियों से शिष्टाचार भेंट की। पुष्कर सिंह धामी ने रविवार की सुबह पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से भागीरथीपुरम में स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी उनके डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर मुलाकात की। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के बसंत विहार स्थित आवास पर जाकर शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया। इसी क्रम में पुष्कर सिंह धामी मंत्री बंशीधर भगत से भी मिले। 

Image
Image
Ad Ad