उधमसिंह नगरनवीनतमहादसा

बाइकों की हुई आमने सामने की टक्कर, हादसे में बुझ गया घर का इकलौता चिराग

ख़बर शेयर करें -

ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में आमने-सामने हुई बाइक भिड़ंत में एक युवा छात्र की मौत हो गई। बताया गया है कि यह घटना रुद्रपुर के दिनेशपुर-जाफरपुर रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई। मृतक की पहचान दीपक कोली पुत्र मदन राम निवासी जय नगर नंबर-01 के रूप में हुई है, जो फर्स्ट ईयर का छात्र था। वह ड्रोन स्कूल की ओर से जाफरपुर की दिशा में जा रहा था, तभी सामने से आ रही बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बिना देर किए उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार में कोहराम मच गया। गदरपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि दीपक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी अचानक मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। जिस घर में बेटे के सपनों की उम्मीद थी, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

Ad Ad

Ad Ad