क्राइमचंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

लोहाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट/चम्पावत। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लोहाघाट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान बाराकोट क्षेत्र से एक अभियुक्त को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा जिले में नशे के सौदागरों और अवैध तस्करी करने वालों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाने के निर्देश सभी थानों को दिए गए हैं। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी चम्पावत देवेन्द्र सिंह कप्रवाण के पर्यवेक्षण और प्रभारी थानाध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में सक्रिय है। मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 03 मई 2026 को बाराकोट चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक विपुल जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम कस्बा बाराकोट में संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने राजेन्द्र सिंह अधिकारी (पुत्र देव सिंह), निवासी बाराकोट को अवैध शराब की तस्करी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। अभियुक्त के कब्जे से 54 पव्वे सील बंद ट्रेटा पैक ‘माल्टा मसालेदार’ देशी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना लोहाघाट में आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मुकदमा (मु.अ.सं. 13/26) पंजीकृत कर लिया है और मामले की वैधानिक जांच की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी विपुल जोशी के साथ अपर उप-निरीक्षक जितेन्द्र मेहरा और कांस्टेबल भुवन जोशी शामिल रहे। चम्पावत पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और युवाओं को नशे के जाल से बचाने के लिए अवैध शराब और मादक पदार्थों के विरुद्ध यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

Ad Ad

Ad Ad