टनकपुर

बिचई के 30 वर्षीय युवक का शव बनबसा एनएचपीसी पावर चैनल से बरामद हुआ

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। ग्राम सभा बिचई निवासी युवक शंकर सिंह पुत्र स्वर्गीय राम सिंह 30 साल अपने घर से शारदा बैराज में नहाने के लिए गया था। वह कुछ घंटे बाद भी अपने आवास नहीं पहुंचा। जिसके बाद प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र चंद ने दूसरे दिन कोतवाली टनकपुर में गुमशुदगी की तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस द्वारा युवक की खोजबीन के लिए एनडीआरएफ के माध्यम से सर्च आपरेशन शुरू कराया गया। जिसके बाद आज पांचवें दिन बनबसा एनएसपीसी पावर चैनल के समीप आज शव बरामद किया गया है। वहीं बनबसा बैराज चौकी इंचार्ज हेमंत कठैत ने बताया कि आज बनबसा एनएसपीसी पॉवर चैनल के समीप युवक का शव बरामद किया गया है। वहीं युवक का पंचनामा पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Ad Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड