चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : जिला अस्पताल में हड्डी रोगियों का इलाज नहीं होगा प्रभावित, लोहाघाट से संबद्ध किए गए विशेषज्ञ

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत जिला अस्पताल में हड्डी रोगियों हेतु वैकल्पिक व्यवस्था, हफ्ते में 3 दिन सेवाएं देंगे डॉ. राजीव कुमार गांधी

चम्पावत। जिला चिकित्सालय चम्पावत में हड्डी रोग विशेषज्ञ की अस्थायी अनुपलब्धता के बावजूद मरीजों को निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था लागू की गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला चिकित्सालय चम्पावत में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. धनंजय पाठक वर्तमान में अवकाश पर हैं।

Ad Ad

उन्होंने बताया कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में कार्यरत हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव कुमार गांधी को जिला चिकित्सालय चम्पावत में सेवाएं देने के लिए संबद्ध किया गया है।
इस व्यवस्था के तहत डॉ. राजीव कुमार गांधी, डॉ. धनंजय पाठक के अवकाश से वापस लौटने तक प्रत्येक सप्ताह मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को जिला चिकित्सालय चम्पावत में उपस्थित रहकर हड्डी रोग से संबंधित मरीजों का परीक्षण एवं उपचार करेंगे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इस वैकल्पिक व्यवस्था से चम्पावत एवं आसपास के क्षेत्रों से आने वाले हड्डी रोगियों को उपचार के लिए किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा तथा उन्हें नियमित रूप से विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध होती रहेंगी।