चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत: सड़क पर गिरे विशाल चीड़ के पेड़ को हटाकर फायर सर्विस ने बहाल कराया यातायात

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। ग्राम बोड़ी किमतोली के समीप रविवार को सड़क पर मलबे के साथ एक विशालकाय चीड़ का पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन चम्पावत की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए मार्ग को साफ कर यातायात सुचारु कराया।

फायर स्टेशन चम्पावत को सूचना मिली कि सड़क पर पेड़ गिरने के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई है। इसके बाद फायर यूनिट आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर फायर कर्मियों ने वुडन कटर की सहायता से गिरे हुए विशालकाय चीड़ के पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा। इसके बाद जेसीबी मशीन की मदद से पेड़ और मलबे को सड़क से हटाकर मार्ग को पूरी तरह साफ कराया गया। फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से कुछ ही समय में यातायात सामान्य कर दिया गया, जिससे सड़क पर फंसे लोगों को राहत मिली। रेस्क्यू अभियान में डीवीआर नीरज जोशी, फायरमैन सचिन सिंह, फायरमैन शाहिद अंसारी और फायर वूमन खष्टी पाण्डेय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Ad Ad