जनपद चम्पावत

15 दिन से मादली में नहीं लगी झाड़ू, नाली चोक होने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -




मादली वार्ड में सड़क पर बह रहा नाली का गंदा पानी।

चम्पावत। जिला मुख्यालय की नगर पालिका में सफाई के हाल बेहाल हैं।स्वच्छ भारत मिशन के दावे यहां फेल हैं। निर्वतमान विधायक कैलाश गहतोड़ी के मादली वार्ड में 15 दिन से झाडू नही लगी है और नालियों का गंदा पानी सड़क में बह रहा है, लेकिन पालिका के नुमांइदे इसकी सुध लेने की जहमत नहीं उठा रहे हैं। दरअसल नगर पंचायत के उच्चीकरण के बाद जब पालिका बनी तो ग्राम पंचायत कनलगांव को इसमें शामिल कर लिया गया। यहां पालिका तो अपने तमाम करों को समय से वसूलती है, लेकिन सुविधा के लिए ये नए इलाके आज भी महरूम हैं। खासकर सफाई व्यवस्था तो राम भरोसे है। मादली वार्ड में निर्वतमान भाजपा विधायक कैलाश गहतोड़ी का निवास है। इसके बावजूद यहां सफाई व्यवस्था पूरी तरह फेल है। पिछले दिनों यहां के चैयरमैन विजय वर्मा ने कांग्रेस से पाला बदल कर भाजपा का दामन भी थामा है।





वर्तमान में इस वार्ड में पिछले 15 दिन से झाड़ू तक नहीँ लगी है। इससे पहले कभी कभार झाड़ू लगती भी थी तो कूड़ा खेतों में डाल दिया जाता था। नाली चोक होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। जिससे राहगीरों को दिक्कत हो रही है। स्कूली बच्चे परेशान हैं। गंदे पानी के छीटों से उनकी ड्रेस खराब हो रही है। कई बच्चे रपटकर चोटिल भी हो रहे हैं। पंचबलिया मंदिर और एनएच से मादली छतार लिंक मार्ग के पास तो बुरे हाल हैं। वार्ड निवासी दिनेश चंद्र ने बताया कि इस समस्या को चैयरमैन के अलावा सभासदों को बताने के बाद भी समाधान नहीं हो पाया है। ज्वाला मंदिर मार्ग में रहने वाले शेखर चंद्र का कहना है कि जब से लिंक मार्ग में नाली को कवर कर पाइप डाले गए हैं, तब से सीवर बहने के रहना मुश्किल है। राम सिंह का कहना है वार्ड के आंतरिक मार्गों में तो सफाई तक नहीं होती है। वार्ड वासियों का कहना है कि यदि तुरंत समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उप चुनाव के बाद आंदोलनात्मक कदम उठाया जाएगा।

Ad Ad




Ad Ad