चंपावतटनकपुरनवीनतम

अमरू बैंड के पास बुलेट और वैगनआर की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों चालक घायल

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात हुआ हादसा, प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को मिली छुट्टी

टनकपुर/चम्पावत। टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमरू बैंड के समीप देर रात बुलेट मोटरसाइकिल और वैगनआर कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 112 की मदद से दोनों घायलों को उप जिला चिकित्सालय टनकपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

Ad Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुलेट मोटरसाइकिल संख्या UK07 BZ 9731 को हेम सिंह बिष्ट (32) पुत्र मोहन सिंह बिष्ट निवासी तिरुमला, रामनगर चला रहे थे। वह धारचूला से रामनगर की ओर जा रहे थे। वहीं, वैगनआर कार संख्या UK05 F 6991 को प्रशांत साहनी (40) पुत्र अशोक साहनी निवासी लिंक रोड, पिथौरागढ़ चला रहे थे। वह हल्द्वानी से पिथौरागढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अमरू बैंड के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

हादसे में दोनों चालक घायल हो गए। चिकित्सक डॉ. मानवेंद्र शुक्ला ने बताया कि दोनों को हल्की चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त होकर मौके पर ही खड़े रह गए और चलने की स्थिति में नहीं थे।कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि 112 पर मिली सूचना के बाद पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।