उत्तराखंड में पश्चिम बंगाल की जीत का जश्न, देहरादून में CM धामी ने कार्यकर्ताओं को खिलाई झालमुड़ी

देहरादून। पश्चिम बंगाल में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है, जिसका जश्न बीजेपी पूरे देश में मना रही है। उत्तराखंड में भी भाजपा प्रदेश मुख्यालय देहरादून में पार्टी कार्यकर्ता जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं जैसे ही सूचना आई कि मुख्यमंत्री धामी भी भाजपा मुख्यालय पर जश्न में शामिल होने आ रहे है तो वहां अन्य नेताओं का भी जमावड़ा लग गया।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अलावा पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री खजान दास के अलावा प्रदेश कार्यकारिणी के कई बड़े नेता भी बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। सीएम धामी ने भाजपा मुख्यालय पहुंच कर कार्यकर्ताओं को अपने हाथों से अन्य लोगों को भी झालमुड़ी खिलाई। इसके बाद सीएम धामी का भाजपा मुख्यालय में स्वागत किया गया। बंगाली समुदाय की कुछ महिलाएं भी बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पहुंची थी।
इस मौके पर भाजपा के मंत्री विधायक सहित तमाम नेता रंगों में सराबोर और गानों में थिरकते नजर आए। लंबे समय तक पश्चिम बंगाल, असम और केरलम में चुनाव के दौरान रहे उत्तराखंड में बीजेपी के संगठन महामंत्री अजय में कहा कि देश में नया इतिहास बना है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में आज नए युग की शुरुवात हुई है। उत्तराखंड के कई कार्यकर्ता ने रात दिन इन राज्यों में जाकर मेहनत की, जिन्होंने पश्चिम बंगाल जैसी विपरीत परिस्थितियों में काम किया और उसका फल आज सभी को मिल रहा है। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दीं।


