चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

सूखीढांग के पास बीच रास्ते में खराब हुई रोडवेज बस, 38 यात्री परेशान

ख़बर शेयर करें -

डीजल सप्लाई पाइप फटने से थमे बस के पहिये, दूसरी बस से यात्रियों को भेजा गया गंतव्य तक

चम्पावत। टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूखीढांग के पास शुक्रवार को पिथौरागढ़ डिपो की रोडवेज बस बीच रास्ते में खराब हो गई। बस का डीजल सप्लाई पाइप फटने से उसमें सवार 38 यात्रियों को काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में दूसरी बस की व्यवस्था कर यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

Ad

जानकारी के अनुसार, पिथौरागढ़ डिपो की बस संख्या UK07PA/ 4202 देहरादून से पिथौरागढ़ लौट रही थी। इसी दौरान सूखीढांग के पास बस का डीजल सप्लाई पाइप फट गया और बस बीच रास्ते में खड़ी हो गई। चालक चंद्र सिंह ने तत्काल इसकी सूचना पिथौरागढ़ डिपो को दी। इसके बाद टनकपुर में खड़ी पिथौरागढ़ डिपो की दूसरी बस से यात्रियों को आगे भेजने की व्यवस्था की गई। परिचालक कैलाश भट्ट के अनुसार, बस में कुल 38 यात्री सवार थे। वहीं, पिथौरागढ़ के एआरएम रविशेखर कापड़ी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए तत्काल दूसरी बस की व्यवस्था कर उन्हें गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। रोडवेज बसों के लगातार बीच रास्ते में खराब होने की घटनाओं ने परिवहन निगम की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग पूछ रहे हैं कि आखिकार हालात कब सुधरेंगे…