क्राइमजनपद चम्पावतटनकपुर

टनकपुर में हुई चैन स्नेचिंग की घटना, हड़कंप मचा, पुलिस ने जांच शुरू की

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। नगर में चेन स्नैचिंग की वारदात हुई। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। जिसमें दिख रहा है कि दो बाइक सवार पलक झपकते ही महिला के गले से चेन खींचकर रफूचक्कर हो गए। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। घटना पिथौरागढ़ चुंगी के समीप की है।
पिथौरागढ़ चुंगी के समीप रहने वाली 55 वर्षीय महिला व्यापारी रीता पत्नी स्व. रविंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार की दोपहर 2:10 पर दो युवक बाइक से आए। उनमें से एक युवक ने उनकी दुकान से पान मसाला आदि सामग्री की खरीदारी की। जैसे ही वह काउंटर के पास पहुंची तो बदमाश ने उनके गले में झपट्टा मारकर दो तोले से अधिक वजन की चैन लेकर फरार हो गए। इस घटना को आरोपियों ने पलक झपकते हुए ही अंजाम दे दिया। महिला मदद के लिए किसी को आवाज दे पाती, उससे पहले ही आरोपी भाग खड़े हुए। हालांकि पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। कोतवाल चन्दमोहन सिंह ने बताया कि एसओजी, पुलिस की टीम गठित कर जांच शुरु कर दी गई है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

जल्द पुलिस के गिरफ्त में होंगे आरोपी: एसपी
एसपी देवेंद्र पिंचा के अनुसार महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू की गई है, जिसमें दो आरोपी दिखाई दे रहे हैं। उम्मीद है जल्द ही आरोपियों की शिनाख्त हो जाएगी और पुलिस की गिरफ्त में होंगे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Ad Ad
Ad Ad