चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत: आशा गोस्वामी बनीं अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी, अधिकारियों व पत्रकारों ने दी शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जिला सूचना विभाग, चम्पावत में कार्यालय संरक्षक सह डाटा एंट्री आपरेटर के पद पर कार्यरत आशा गोस्वामी को पदोन्नति देते हुए अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह पदोन्नति सूचना विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी के आदेश पर प्रदान की गई। पदोन्नति आदेश जारी होने के बाद जिला सूचना विभाग सहित पूरे जनपद में खुशी का माहौल है। विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा जिले के पत्रकारों ने आशा गोस्वामी को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

आशा गोस्वामी लंबे समय से सूचना विभाग में अपनी कार्यकुशलता, मेहनत और जिम्मेदारीपूर्ण कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं। वह सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार के लिए सूचना संकलन और विभागीय दायित्वों के निर्वहन में हमेशा सक्रिय रही हैं। पदोन्नति पर जिलाधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी केएन गोस्वामी, मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती, एपीडीओ विम्मी जोशी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी, जिला सूचना अधिकारी अनुज कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन बिष्ट, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी कैदार बृजवाल सहित अनेक अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।

Ad Ad

इसके अलावा जिला पत्रकार संगठन के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों चंद्र बल्लभ ओली, चंद्रशेखर जोशी, योगेश जोशी, सतीश जोशी, गणेश चंद्र पांडेय, विनोद चतुर्वेदी, अमित जोशी, गिरीश बिष्ट, दिनेश भट्ट, नवीन सिंह देउपा, लक्ष्मण बिष्ट, जया पुनेठा, राजेश देउपा, बाबूलाल यादव, दीपक फुलेरा, देवेंद्र चंद देवा सहित अन्य मीडिया प्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने भी उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। सभी ने आशा व्यक्त की कि आशा गोस्वामी अपने अनुभव, समर्पण और कार्यकुशलता के बल पर अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी के रूप में भी विभागीय दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगी।