चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : सेवानिवृत्त होने पर डीएफओ आरसी कांडपाल को दी भावभीनी विदाई

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। सेवानिवृत्त होने पर डीएफओ आरसी कांडपाल को भावभीनी विदाई दी गई। बुधवार को जिलाधिकारी नवनीत पांडे की अध्यक्षता एवं हर्षवर्धन गढ़िया के संचालन में हुए समारोह में अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ से भी वनकर्मी विदाई में शामिल हुए थे। इस अवसर पर जिलाधिकारी समेत विभिन्न जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों सभी वनकर्मियों आदि ने उन्हें बुक तथा बुके देकर सम्मानित किया। उप प्रभागीय वनाधिकारी नेहा चौधरी समेत रेवाधर जोशी, शंकर सामंत, आशुतोष जोशी, रवि कुमार, आनंद गिरी, बी एस रावत, पूनम पंत ने भी डीएफओ के साथ बिताए क्षणों को याद किया।

इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी ने कहा वन विभाग का कार्य जितना चुनौतीपूर्ण है उतना ही रोमांच से भरा हुआ भी है। उन्हें इस बात पर संतोष है कि जो कार्य उनके कार्यकाल में हुए उन्हें देखने के लिए लोग बाहर से आ रहे हैं तथा वन विभाग ने सीधे जनता से जुड़कर उन्हीं की भावनाओं के अनुसार उन्हीं के लिए योजनाएं बनाईं, जो उन्हें रोजगार दे रही हैं। उन्होंने वन कर्मियों के अलावा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए सहयोग के प्रति आभार जताया। एसपी अजय गणपति का कहना था कि श्री कांडपाल में सहयोग और समन्वय से कार्य करने की विशेष क्षमता थी।

Ad Ad

इस अवसर पर जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने कहा कि श्री कांडपाल ने आम लोगों, अपने उच्च अधिकारियों एवं अपने अधीनस्थ कर्मियों का अपार सहयोग प्राप्त किया। यही उनकी सफलता का मुख्य राज था। जिला सूचना अधिकारी गिरजा जोशी ने कहा ऐसे समारोह कम देखने को मिलते हैं, जिसमें लोगों की आंखें भरी रहीं। वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, भाजपा नेता शंकर पांडे ने भी विचार रखे। इस अवसर पर श्री कांडपाल की माताश्री हेमा कांडपाल, धर्मपत्नी भावना कांडपाल, महाराष्ट्र से आए उनके अनुज बीसी कांडपाल एवं अन्य परिजन भी इस भव्य कार्यक्रम के गवाह बने।

Ad Ad