चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत में राहुल गांधी, पप्पू यादव समेत तीन नेताओं के खिलाफ तहरीर, एफआईआर दर्ज करने की मांग

ख़बर शेयर करें -

पाटी/चम्पावत। चम्पावत जिले के पाटी थाने में भाजपा प्रवक्ता राजेश बिष्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सांसद पप्पू यादव और समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद के खिलाफ तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। तहरीर संसद परिसर में 31 जुलाई को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित रूप से धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए दी गई है।

भाजपा प्रवक्ता राजेश बिष्ट ने अपनी शिकायत में कहा है कि 31 जुलाई 2026 को संसद परिसर के मकर द्वार के बाहर आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान एक कथित नाटक का मंचन किया गया। आरोप है कि इसमें कुछ लोगों ने हिंदू साधु-संतों की वेशभूषा धारण की और मंदिरों की दान-पेटी जैसी दिखने वाली सामग्री (प्रॉप) का उपयोग किया।

Ad Ad

शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस प्रस्तुति के माध्यम से हिंदू धर्म की आस्था, साधु-संतों के सम्मान तथा मंदिरों और राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए जाने वाले दान की परंपरा का अपमान किया गया। तहरीर में इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और समाज में वैमनस्य फैलाने का सुनियोजित प्रयास बताया गया है। राजेश बिष्ट ने पुलिस से मामले में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।