उत्तराखण्डनवीनतमनैनीताल

उत्तराखंड : पंचायत के चुनावी समर में उतरा दिव्यांग जोड़ा, कैंडिडेट पत्नी के ‘सारथी’ बने पति….

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। प्रदेश में इन दिनों पंचायत चुनाव चल रहे हैं। पंचायत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी अपने पक्ष में घूम घूम कर वोट भी मांग रहे हैं। इसी के साथ चुनाव में अलग-अलग नजारा भी सामने आ रहा है। हल्द्वानी ब्लॉक के चांदनी चौक घुड़दौडा ग्राम सभा से ग्राम प्रधान पद के लिए दिव्यांग महिला प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं। वे अपनी दिव्यांगता को दरकिनार करते हुए चुनाव मैदान में उतरी हैं। यही नहीं इस चुनाव में उनके पति भी उनका पूरा सहयोग दे रहे हैं।

कहते हैं की हौंसला बुलंद हो तो हर मंजिल आसान होती है. इसी से प्रेरणा लेते हुए हल्द्वानी ब्लॉक के चांदनी चौक घुड़दौडा ग्राम सभा से दिव्यांग पुष्पा रजवार चुनाव लड़ रही हैं। समाज की सेवा भाव का सपना लेकर अपने दिव्यांग पति कृपाल सिंह रजवार के सहयोग से गांव की छोटी सरकार के लिए चुनाव मैदान में उतरी हैं। ग्राम प्रधान प्रत्याशी पुष्पा रजवार का कहना है कि समाज की सेवा भाव को देखते हुए उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। इसमें पति और परिवार का पूरा सहयोग मिल रहा है। चुनाव प्रचार शुरू हो गया है। वे अपने पति के सहयोग से घर-घर जाकर चुनाव प्रचार कर रही हैं। उन्होंने कहा वह खुद और उनके पति भी दिव्यांग हैं, लेकिन समाज सेवा की भावना ने दिव्यांगता को पीछे छोड़ चुनाव मैदान में उतरी हैं। उनकी जितनी निश्चित होगी।

Ad Ad

पति कृपाल सिंह रजवार का कहना है कि पत्नी पुष्पा रजवार को चुनावी मैदान में उतारा है। प्रचार के लिए पत्नी के साथ वह खुद घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा चुनाव प्रचार का साधन चार पहियों वाली स्कूटी है। पत्नी को स्कूटी पर बैठाकर प्रचार के लिए निकलते हैं। पूर्व ग्राम प्रधान दीपा रजवार का कहना है कि पुष्पा रजवार दिव्यांग जरुर हैं, मगर उनका हौंसला बुलंद है। वे विकास की सोच लेकर चुनावी मैदान में उतरी हैं। पूरे गांव का समर्थन पुष्पा को मिल रहा है। उनके पति भी हमेशा जनता के बीच में जाकर लोगों के सुख-दुख में शामिल होते आये हैं। उन्होंने कहा चुनाव प्रचार में दिव्यांगता कोई बाधा नहीं बन रही है।

Ad Ad