नवीनतमनैनीतालहादसा

कैंची धाम के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बरेली के युवकों की कार, चालक की मौत; चार घायल

ख़बर शेयर करें -

निगलाट क्षेत्र में देर रात हुआ हादसा, SDRF ने रेस्क्यू कर चार घायलों को खाई से निकाला

नैनीताल। कैंची धाम के समीप निगलाट क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बरेली के पांच युवकों को लेकर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला।

Ad

आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल से सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ पोस्ट खैरना से उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। दुर्घटनाग्रस्त कार संख्या UP 25 EJ 4586 में कुल पांच लोग सवार थे। सभी उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के निवासी बताए गए हैं।

घटनास्थल पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय बनाकर रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद चार घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकालकर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवाली पहुंचाया गया। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले 29 वर्षीय कार चालक अनुज तिवारी का शव खाई से निकालकर आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

हादसे में घायल युवक:

  • सनी (23 वर्ष), पुत्र तेजराम, निवासी ग्राम मिल कॉपर, बरेली।
  • रवि, पुत्र दिनेश मौर्य, निवासी बरेली।
  • संचित, पुत्र हृदय नारायण तिवारी, निवासी ग्राम शेखपुर, बरेली।
  • संदीप शर्मा, पुत्र रामकुमार शर्मा, निवासी बरेली।

मृतक: अनुज तिवारी (29 वर्ष), पुत्र लक्ष्मी नारायण तिवारी, निवासी ग्राम शेखपुर, बरेली। वह कार चला रहे थे।

हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Ad